छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार में किया फेरबदल, सौपी नई जिम्मेदारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार में किया फेरबदल, सौपी नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार में किया फेरबदल, सौपी नई जिम्मेदारी




रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। इस फेरबदल के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक पद पर भी अधिकारी को बदला गया है। राज्य शासन ने सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव ऋतु वर्मा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया है।

यह प्रशासनिक फेरबदल को सरकारी कामकाज में बेहतर समन्वय और अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित विभागों और कार्यालयों में अधिकारियों की भूमिका भी बदलेगी।

CGPSC की नई जिम्मेदारी अहम

दीप्ति गौते को CGPSC परीक्षा नियंत्रक बनाए जाने के बाद अब उनकी जिम्मेदारी प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को संभालने की होगी। CGPSC की परीक्षाओं में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होते हैं, इसलिए परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं में परीक्षा नियंत्रक की भूमिका अहम रहती है। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom