छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन की ई-केवाईसी अनिवार्य

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन की ई-केवाईसी अनिवार्य

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन की ई-केवाईसी अनिवार्य

1 सितंबर से प्रक्रिया होगी शुरू, बिजली कनेक्शन की सभी श्रेणियां शामिल


रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन की ई-केवाईसी प्रोसेस 1 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इसमें केवल घरेलू उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि गैर-घरेलू, कृषि, औद्योगिक, सड़क बत्ती और नलजल सहित बिजली कनेक्शन की सभी श्रेणियां शामिल रहेंगी। ई-केवाईसी के दौरान उपभोक्ता की पहचान और बिजली कनेक्शन से संबंधित जानकारी का आधार से सत्यापन किया जाएगा। ई-केवाईसी के जरिए बिजली उपभोक्ता की पहचान और उसके बिजली कनेक्शन से जुड़ी जानकारी का आधार कार्ड से वेरिफिकेशन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए बिजली कनेक्शन में दर्ज नाम और आधार कार्ड में दर्ज नाम का शत-प्रतिशत मिलान होना जरूरी है। अगर दोनों जगह नाम में अंतर है या किसी तरह की गलती है, तो पहले बिजली कंपनी के रिकॉर्ड में सुधार कराना होगा। इसके बाद ही ई-केवाईसी पूरी हो सकेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से ई-केवाईसी शुरू कराने से पहले अपने दस्तावेजों में दर्ज नाम की जांच करने की अपील की है।

घर बैठे भी करा सकेंगे ई-केवाईसी

उपभोक्ता मोर बिजली एप के माध्यम से घर बैठे आधार प्रमाणीकरण कर सकेंगे। इसके लिए अलग से बिजली कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी आने पर संबंधित वितरण केंद्र या जोन कार्यालय में जाकर भी ई-केवाईसी कराई जा सकेगी। कार्यालयों में अधिकृत कर्मचारी प्रकाश एप के ई-केवाईसी पोर्टल के माध्यम से सत्यापन करेंगे। इसके अलावा मीटर रीडरों को भी कंज्यूमर्स से संपर्क कर उन्हें ई-केवाईसी कराने में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

नाम अलग है तो पहले कराएं सुधार

ई-केवाईसी कराने से पहले उपभोक्ताओं को आधार कार्ड और बिजली कनेक्शन में दर्ज नाम की जांच करनी होगी। दोनों दस्तावेजों में नाम समान होने पर ही प्रमाणीकरण सफल होगा। यदि नाम में वर्तनी, पूरा नाम, उपनाम या अन्य किसी प्रकार का अंतर है तो पहले बिजली कंपनी के कार्यालय में आवेदन देकर अभिलेख में सुधार कराना होगा। इसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

ई-केवाईसी के लिए कोई शुल्क नहीं

बिजली कंपनी ई-केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं से किसी तरह का शुल्क नहीं लेगी। इसलिए किसी कर्मचारी, मीटर रीडर या अन्य व्यक्ति को इसके नाम पर पैसे देने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ताओं को आधार से संबंधित जानकारी साझा करते समय भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कंपनी की ओर से निर्धारित माध्यम से ही ई-केवाईसी कराने पर प्रक्रिया पूरी होगी।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom