विभाग स्तरीय कबड्डी प्रीतियोगिता सशिम पत्थलगांव तरुण वर्ग के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन
पत्थलगांव -- सरस्वती शिक्षा संस्थान के योजना अनुसार विभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सरसीवा के विद्यालय में आयोजित की गई, खेल में 12 विद्यालय सम्मिलित रहे, पत्थलगांव तरुण वर्ग भैया का पहला मुकाबला दुलदुला विद्यालय के साथ हुआ, आसानी से पत्थलगांव की टीम विजेता घोषित हुआ, सेमिफाइनल मैच लुड़ेग के टीम के साथ हुआ, जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए पत्थलगांव की टीम ने लुड़ेग को हरा दिया, शानदार पत्थलगांव के खिलाड़ियों ने मुकाबला करते हुए,विजय घोषित हुआ,फाइनल मुकाबला पत्थलगांव टीम का जशपुर के साथ हुआ, शानदार टक्कर का मुकाबला रहा, एक पॉइंट से पत्थलगाँव का टीम प्रथम स्थान प्राप्त करने में असफल रहा, दोनों टीम कांटे की टक्कर में था, पत्थलगांव के खिलाड़ियों को द्वितीय स्थान घोषित किया गया, तरुण वर्ग कबड्डी बहनों का मुकाबला जशपुर के टीम के साथ हुआ,पत्थलगांव के टीम ने मुकाबला करते हुए, जशपुर के टीम के खिलाड़ियों को आसानी से हरा दिया,प्रथम स्थान पर पत्थलगांव, खिलाड़ियों को गाइडलाइन देने,प्रोत्साहित करने में कु.फतिमा तिर्की बी पी एड शिक्षिका , चंद्रशेखर बेहरा संरक्षक आचार्य पत्थलगांव की विशेष भूमिका रही, प्रतियोगिता प्रभारी विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार पाढ़ी जी की उपस्थिति में खेल आयोजित हुई, प्रभारी ने उपस्थित समस्त खिलाड़ियों के प्रतिस्पर्धा की प्रशंसा करते हुए, खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा देतें हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना किया।



