देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा

पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेशभर में जलेंगे 36 लाख आशीर्वाद के दीये


रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिवस मनाया जाएगा। इस जन्म दिवस को पूरे देश में इस बार सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 17 सितंबर से होगी और यह 17 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को है। 17 सितंबर से प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा। पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए प्रदेशभर में 36 लाख आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे। पार्टी ने हर बूथ पर 100 दीये जलाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही 7 अक्टूबर को सेवा के रंग कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में होगा। 7 अक्टूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेड ऑफ़ द गवर्नमेंट के रूप में काम करते हुए 25 साल पूरे होंगे।

रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। रायपुर के बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, अभियान के तहत संभाग, जिला और विकासखंड मुख्यालयों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। बस्तर में भी गांव-गांव तक अभियान पहुंचाया जाएगा। यहां लोगों की भागीदारी के साथ आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

अभियान में स्कूल के बच्चों को भी जोड़ा जाएगा। बच्चे ‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम में पेंटिंग के जरिए सेवा और विकास से जुड़े विषयों को दिखाएंगे। स्कूलों और पंचायतों में ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम होगा। इसमें पिछले 25 साल में हुए विकास और बदलाव की जानकारी लोगों को दी जाएगी। 

आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम होगा। इसमें फल वितरण समेत दूसरी गतिविधियां की जाएंगी। वहीं ‘कहानी बदलाव के बीच’ कार्यक्रम में पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और सरकार के बड़े फैसलों से जुड़ी कहानियां लोगों को बताई जाएंगी। इसमें आर्टिकल 370 हटाने जैसे विषय भी शामिल होंगे।

अभियान के दौरान ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोगों को सामाजिक सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा ‘सेवा के रंग’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें कलाकारों के साथ विभिन्न संस्थानों और कार्यालयों की भागीदारी भी रहेगी। सेवा की थीम पर रंगोली बनाकर अभियान का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति यात्रा

अभियान के तहत 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन भी प्रस्तावित है। इसके तहत सभी जिला मुख्यालयों में मशाल लाई जाएगी और निर्धारित स्थान पर स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम स्थलों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के जिला मुख्यालयों को एक साथ संबोधित करेंगे।

भाजपा की ओर से ‘जनसेवा का महाकुंभ’ कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसमें पंच से लेकर सांसद तक विभिन्न स्तरों के जनप्रतिनिधियों के राष्ट्रीय स्तर पर एकत्रित होने की योजना है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के अनुसार इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से भी पार्टी और जनप्रतिनिधियों की पूरी टीम शामिल होगी। सेवा संकल्प अभियान के जरिए भाजपा प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सेवा और जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom