बैंक ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर, बैंक यूनियन ने आज से 3 दिनों की प्रस्तावित अपनी हड़ताल ली वापस

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

बैंक ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर, बैंक यूनियन ने आज से 3 दिनों की प्रस्तावित अपनी हड़ताल ली वापस

बैंक ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर, बैंक यूनियन ने आज से 3 दिनों की प्रस्तावित अपनी हड़ताल ली वापस


बैंक ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। बैंक यूनियन ने आज से प्रस्तावित अपनी हड़ताल वापस ले ली है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने तीन दिनों की हड़ताल को टालने का फैसला किया है। बैंक में लेन-देन की प्रक्रिया से परेशान ग्राहकों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। हड़ताल स्थगित होने के बाद सभी बैंक 28-30 सितंबर के दौरान सोमवार से बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे। इस प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए सरकारी और रीजनल बैंक रविवार को खुले थे। कई कर्मचारियों ने प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर अपनी छुट्टियां भी प्लान कर ली थी। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह टाइम हाफ ईयरली क्लोजिंग का है।

बैंक यूनियनों ने हड़ताल क्यों टाली?

बैंक यूनियनों ने रविवार को अपनी तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल रद कर दी। यह फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) से उनकी मुख्य मांगों पर भरोसा मिलने के बाद लिया गया, जिसमें लंबे समय से लंबित पांच दिन के कामकाजी सप्ताह की मांग भी शामिल थी।

बैंक कर्मचारियों की 5 डे वर्किंग मांग के लिए बनेगी हाई-लेवल कमेटी

दोनों पक्षों ने बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर विचार के लिए तुरंत एक हाई-लेवल कमेटी बनाने पर सहमति जताई है। यह कमेटी बाकी शनिवार को भी छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर सभी तरह के ऑप्शन पर विचार करेगी।

बैंक यूनियनों ने पहले क्या कहा था?

इससे पहले यूएफबीयू ने तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी। इस वजह से बैंकों को ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी करनी पड़ी थी कि वे अपने जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें। वित्त मंत्रालय और आरबीआई के निर्देशों पर कुछ बैंक रविवार को भी खुले रहे थे।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom