पत्थलगांव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, 4 सितंबर को होंगे भव्य आयोजन - दही हांडी विजेता को ₹11,000 का इनाम
पत्थलगांव/ पत्थलगांव के श्री सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा 04 सितंबर शुक्रवार को विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। अखंड हरिनाम संकीर्तन 3 सितंबर गुरुवार रात्रि से 4 सितंबर कृष्ण जन्म तक अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन होगा।दही हांडी प्रतियोगिता शाम 4 बजे, विजेता टीम को ₹11,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु - धनंजय तिवारी 9424181314, पवन अग्रवाल 9669408625 गेम जोन नन्हे बालक-बालिकाओं के लिए प्रातः से रात्रि तक विशेष गेम जोन। कृष्ण बनाओ प्रतियोगिता 1 मिनट की वीडियो प्रतियोगिता, वीडियो मंदिर प्रांगण में ही बनाना अनिवार्य रहेगा। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके लिये संपर्क - रक्षा सिंघल 6262985993 करे। चरणामृत एवं प्रसाद वितरण कृष्ण जन्म पश्चात व्रत पारण हेतु। मंदिर समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



