50 लाख की मुआवजा की मांग करते हुवे परिजनों ने किया शव लेने से इनकार

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

50 लाख की मुआवजा की मांग करते हुवे परिजनों ने किया शव लेने से इनकार

50 लाख की मुआवजा की मांग करते हुवे परिजनों ने किया शव लेने से इनकार

ठेकेदार एवम सम्बंधित अधिकारियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन व ग्रामीण



पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में पोल शिफ्टिंग के दौरान हुवे 2 मजदूरों की मौत के बाद परिजनो ने शव लेने से मना करते हुवे अस्पताल के नजदीक शांति पूर्वक धरने पर बैठ गये। इस धरने के जरिये उपस्थित लोगों ने पीड़ित पक्ष को 50 लाख मुआवजा की मांग करते हुवे ठेकेदार को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। इनका कहना है कि यदि शांति पूर्वक हमारी बात नही मानी जाती है तो शव को सड़क पर रखकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। वही इस धरने को देखते हुवे पुलिस बल एवम प्रशासन मौके पर मौजूद है और हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुवे है। 


बता दें कि पत्थलगांव क्षेत्र में ठेकेदार के द्वारा पोल सिफ्टिंग का काम करवाया जा रहा है। उसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे ग्राम पाकरगांव के पास गुडलक पेट्रोल पंप के सामने पुराने पोल के स्थान पर ट्रैक्टर के जरिये नये पोल लगाने का काम करते समय लोहे का पोल ऊपर से गुजर रही 11 KV हाईटेंशन बिजली तार से टकरा गया, जिसमें 7 मजदूर झुलस गए। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। वह बिना सुरक्षा उपकरण के मजदूरों को काम करा रहा था। 

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार को मृतक अलेख भगत के गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल के बाहर एकत्रित हो गए और सड़क किनारे प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों के कहना है कि पत्थलगांव में पूर्व भी कांग्रेस काल मे यहां एक दो घटनाओं में 50 लाख का मुआवजा दिया गया है, तो हमे भी 50 लाख का मुआवजा मिलना चाहिये। ताकि मृतक गरीब मजदूर के परिजनों का सहारा बन सके। वही पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। 

प्रशासन की ओर से 4 लाख का प्रस्ताव रखा गया परन्तु प्रदर्शनकारियो का कहना है कि हमे 50 लाख का ही मुआवजा चाहिए। क्योंकि मृतक भी आदिवासी समाज से है और मुख्यमंत्री भी आदिवासी समाज से है। वे इस दर्द को समझे। पूर्व में कांग्रेस काल मे भाजपा के लोगों ने आंदोलन कर 50 लाख का मुआवजा दिलवाया था। इस धरने को कांग्रेस के नेताओं का भरपूर सहयोग मिलता नजर आ रहा है। 



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom