पत्थलगांव में दो मजदूरों की मौत के बाद बवाल, NH-43 पर चक्काजाम, देर रात बनी आपसी सहमति, खुला जाम

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

पत्थलगांव में दो मजदूरों की मौत के बाद बवाल, NH-43 पर चक्काजाम, देर रात बनी आपसी सहमति, खुला जाम

पत्थलगांव में दो मजदूरों की मौत के बाद बवाल, NH-43 पर चक्काजाम, देर रात बनी आपसी सहमति, खुला जाम





पत्थलगांव। पत्थलगांव थानाक्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में पोल शिफ्टिंग के दौरान 2 मजदूरों की मौत के बाद जारी धरना प्रदर्शन आखिरकार देर रात 1.30 को समाप्त हो गया। प्रशासन और पीड़ित पक्ष व उपस्थित जनप्रतिनिधियों के बीच मांग पूरी करने का भरोसा दिये जाने के बाद आंदोलनकारियों ने अपना धरना खत्म कर दिया। वहीं इस धरने पर पुलिस बल एवम प्रशासन सुबह से मौके पर मौजूद थे और समझाईश देते हुवे हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुवे थे। 

थाना क्षेत्र के ग्राम पाकरगांव में पोल शिफ्टिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत के बाद बुधवार को पत्थलगांव में माहौल गरमा गया था। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार करते हुए सुबह से सिविल अस्पताल के समीप शांतिपूर्ण धरना शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवारों को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने के साथ ही हादसे के लिए जिम्मेदार ठेकेदार और बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की थी।

ग्रामीणों के साथ कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

धरने और चक्काजाम में मृतकों के परिजनों के साथ ग्रामीण शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदर्शन को समर्थन देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग रखी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हादसे में दो परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है, ऐसे में उन्हें उचित आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।

हादसे के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गए। लोगों ने शांति पूर्ण धरने के बाद शाम 4 बजे सड़क जाम कर दिया और मृतक के लिए मुआवजा की मांग करते हुए धरने पर बैठ गये थे। रात बढ़ते ही लगभग 10 बजे मुख्य चौक में जाकर धरना देने लगे। इस दौरान मुख्य मार्गों के सड़को पर लम्बी जाम लग गई थी। लंबी वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच समाधान निकला। प्रशासन एवम पीड़ित पक्ष दोनों में सुबह से बात करते देर रात मृतको को 15 लाख रुपये मुआवजा, बिजिली विभाग के सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारियों की सस्पेंसन, ओर दोनों परिवार के 1 परिजन को नौकरी पर बात की सहमती बनी, और अपना धरना समाप्त किया। शव को सुबह परिजनों के हवाले किया जायेगा तब तक शव प्रशासन के जिम्मेदारी में रखी जायेगी।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom