छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस महकमे में 12 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, पदस्थापना के आदेश बाद में होंगे जारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस महकमे में 12 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, पदस्थापना के आदेश बाद में होंगे जारी

छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस महकमे में DSP स्तर के 12 अधिकारियों को मिला प्रमोशन, पदस्थापना के आदेश बाद में होंगे जारी




रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में DSP स्तर के 12 अधिकारियों को प्रमोशन मिला है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई है। विभाग  द्वारा 15 अक्टूबर को जारी आदेश के तहत वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान प्राप्त 12 अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक / सहायक सेनानी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ उप सेनानी या समतुल्य रैंक के पद पर स्थानापन्न रूप से नियुक्त किया गया है। प्रमोशन पाने वालों में पुरुष अधिकारियों के साथ महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में सुरेन्द्र साय पैकरा, संजय कुमार ध्रुव, माधुरी धीरही, अखिलेश कौशिक, राजेश देवांगन, स्नेहिल साहू, घनश्याम कामड़े, दिनेश्वरी नंद, मनीष कुमार कंवर, दीपिका मिंज, अनूप कुमार लकड़ा और मंजूलता बाज शामिल हैं।

हालांकि, प्रमोशन का आदेश जारी होने के बाद भी इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए अलग से आदेश का इंतजार करना होगा। गृह विभाग ने साफ किया है कि पदस्थापना के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom