छत्तीसगढ़ प्रदेश में फिर चला तबादला एक्सप्रेस, परिवहन विभाग के 59 बाबुओं का तो वन विभाग के 102 अधिकारियों के हुवे तबादले
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चला है। इस आदेश में परिवहन विभाग के 59 बाबुओं का तो वन विभाग के 102 अधिकारियों के तबादले किये गए है।
प्रदेशभर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में पदस्थ करीब 59 क्लर्कों के तबादले कर दिए हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे कर्मचारियों की है, जो पिछले 10 से 15 वर्षों से एक ही कार्यालय में जमे हुए थे।
नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से 26 नवंबर 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। विभागीय आदेश में कर्मचारियों के नाम, पदनाम, वर्तमान पदस्थापना और नवीन पदस्थापना स्थल का विवरण दिया गया है। आदेश के मुताबिक, सभी कर्मचारियों को नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार संभालने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।
वहीं छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़े पैमाने में तबादले हुए हैं। राज्य सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 102 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत वनक्षेत्रपालों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।



