लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली, 43 अधिकारियों की हुई नई पदस्थापना
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। प्रदेश में अब लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी गई हैं। विभाग ने तबादला आदेश जारी करते हुए पहले चरण में कुल 43 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है।
जारी आदेश के मुताबिक, अधीक्षण अभियंताओं से लेकर कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता और उप अभियंता स्तर के अधिकारियों को बदला गया है।
तबादला आदेश के तहत कई अधिकारियों को उनके वर्तमान मंडल और कार्यालय से हटाकर नई जगह पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग और अंबिकापुर सहित अलग-अलग कार्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की ओर से जारी आदेश में अधिकारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है। इसमें अधीक्षण अभियंता और कार्यपालन अभियंताओं की नई पदस्थापना का उल्लेख है। आदेश के अनुसार, अधिकारियों को नई जगह जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर किए गए इस बदलाव से अलग-अलग मंडलों और कार्यालयों में कामकाज की जिम्मेदारियां भी बदलेंगी।







