अपने मामा घर घूमने आये युवक ने ग्राम ईला के घुटरा जंगल मे लगाई फाँसी, पत्थलगांव पुलिस जांच में जुटी
पत्थलगांव। पत्थलगांव थानाक्षेत्र के ग्राम ईला में अपने मामा घर घूमने आये 26 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से घर से 3 किलोमीटर दूर जंगल में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनो की सूचना पर पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जय बसंत पिता सकृतन बंजारा उम्र 26 वर्ष निवासी लभनी पारा कोड़ासिया थाना लैलूंगा जो सोमवार को पत्थलगांव क्षेत्र में इला अपने मामा के घर घूमने आया था। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नही थी। वह मंगलवार को घर से बिना बताए कहीं चला गया, फिर इसके मामा समेत अन्य परिजन उसे ढूंढने लगे, फोन के माध्यम से भी युवक के घर पर पूछताछ किये पर उसका पता नही चल पाया। आज सुबह बुधवार को करीब 12-1 के बीच धान काटने जा रहे किसानों ने पेड़ पर लटका शव देख तत्काल फोन के माध्यम से युवक के मामा को सूचना दी। मौके पर पहुंचे तो देखा तो पेड़ पर लटका शव भांजे का निकला। इसके पश्चात कोटवार के माध्यम से फोन पर पत्थलगांव थाने में सूचना दी गई और मर्ग इंटिमेशन कराया गया।



