थाना साइबर जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ऑनलाइन ठगी का आरोपी हुआ गिरफ्तार

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

थाना साइबर जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ऑनलाइन ठगी का आरोपी हुआ गिरफ्तार

थाना साइबर जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,  ऑनलाइन ठगी का आरोपी हुआ गिरफ्तार

NCRP पोर्टल से मिले सुराग के आधार पर पुलिस पहुंची  आरोपी के पास

 केरल  से आरोपी हुआ गिरफ्तार, 98 हजार रुपए की  की गई थी ठगी


पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में साइबर अपराध के मामले में जांजगीर -चांपा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी के आरोपी को केरल राज्य से गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम प्राप्त हुई थी, जिसे उसने बैंक से निकालकर घरेलू खर्च में उपयोग कर लिया था।

 *मामले के अनुसार,* दिनांक 06 जून 2026 को नैला स्टेशन रोड निवासी प्रार्थी राजेश कुमार थवाईत  के मोबाइल में शादी का निमंत्रण कार्ड के बहाने व्हाट्सअप में  APK फाइल भेजा गया था , उस apk file को डाउनलोड करते ही मोबाइल हैक हो गया और मोबाइल से लिंक एसबीआई बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 98 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर साइबर थाना में अपराध क्रमांक 15/2026, धारा 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

 *NCRP पोर्टल से मिले अहम सुराग के आधार पर पुलिस पहुंची केरल*

जांच के दौरान NCRP पोर्टल से प्राप्त बैंक खाते की जानकारी के आधार पर पुलिस *आरोपी* अब्दुल अजीज (29 वर्ष), निवासी कोण्डोट्टी, जिला मल्लपुरम, केरल तक पहुंची और आरोपी के घर में दबिश देकर किया गया गिरफ्तार।

 *पूछताछ में हुआ खुलासा* 

पूछताछ में आरोपी ने ठगी की 98 हजार रुपये की रकम अपने खाते में प्राप्त कर निकालना एवं खर्च करना स्वीकार किया। खाते में अन्य 21 हजार रुपये की संदिग्ध रकम भी प्राप्त होना पाया गया, जिसका NCRP पोर्टल में शिकायत गुजरात से हुआ है।

 आरोपी का मोबाइल फोन  बैंक खाता जप्त किया गया , एवं खाता को सीज कराया गया ,  आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर जांजगीर लाकर विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*जांजगीर पुलिस की अपील:-*

जांजगीर पुलिस लोगो से अपील करती है कि मोबाइल के व्हाट्सअप में कोई भी अंजान लिंक, APK  फाइल आता है तो डाउनलोड ना करे , APK फाइल शादी का कार्ड के रूप में मोटर चालान  के रूप में , या अन्य कोई सरकारी स्कीम का लाभ दिलाने के नाम पर भेजा जाता है , जिसे कभी भी डाउनलोड ना करे , कोई विश्वशनीय व्यक्ति भी ऐसा फाइल भेजता है तो डाउनलोड ना करे , अन्यथा आप ठगी के शिकार हो सकते है। यदि ठगी के शिकार हो जाए तो तत्काल1930 में कॉल कर आनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराए।

 *उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्र.उप निरी.रुखसाना बानो,  प्रधान रक्षक राजकुमार चंद्र आरक्षक प्रतीक सिंह आरक्षक राजा जयप्रकाश रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom