प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात वीर जवानों के साथ मनाया दिवाली का पर्व
इस खास मौके पर पीएम मोदी ने जवानों को मिठाई खिलाकर दी दिवाली की शुभकामनाएं, जवानों का बढ़ाया हौसला
जंगलों से हथियार वाले नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों ने कई संगठनों पर कर रखा है कब्जा
कभी नक्सलवाद के खौफ और गोलियों की गूंज के लिए पहचाने जाने वाले बस्तर में इस बार दीपावली का नजारा कुछ अलग रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार दिवाली का पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात वीर जवानों के साथ मनाया। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने जवानों को मिठाई खिलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और देश की सुरक्षा में उनके त्याग, समर्पण और बलिदान को नमन किया। जवानों के बीच पहुंचकर पीएम मोदी ने उनके साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं और उन्हें देश का गौरव बताया। नक्सलवाद खत्म होने के बाद पीएम मोदी का यह पहला बस्तर दौरा था।
Pm मोदी छत्तीसगढ़ आगमन पर cm विष्णु देव् साय ने कहा- बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आपका विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। आपके यशस्वी नेतृत्व और मार्गदर्शन में बस्तर भय और हिंसा के अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए उजाले की ओर बढ़ रहा है। दीपावली के पावन अवसर पर हमारे वीर जवानों के बीच आपकी उपस्थिति उनके अदम्य साहस, त्याग और समर्पण का सम्मान है तथा उनका मनोबल बढ़ाने वाली है।
जवान मेरे परिवार का हिस्सा हैं
सीमा पर और देश के भीतर राष्ट्र की रक्षा करने वाले राष्ट्र के प्रहरी मां भारती के वीर आप सब बेटे बेटियां आप सब मेरे परिजन है, आप सब मेरे परिवार का हिस्सा है। हिमालय की गोद में कारगिल के लेकर लिफ्चा तक, समंदर किनारे सरफ्रिक से लेकर समंदर की गोद में आईएनएस विक्रांत तक वीर जवानों के साथ हर दिवाली मेरे लिए यादगार रही।
'येदे बस्तर मोचो काय सुंदर माटी' पर झूमे पीएम और जवान
इस दौरान आदिवासी संस्कृति और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस खास आयोजन में स्थानीय आदिवासी लोकगीत ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। 'येदे बस्तर मोचो काय सुंदर माटी' की धुन पर सुरक्षा बलों की महिला जाबांजों ने पारंपरिक अंदाज में थिरकते हुए डांस किया। पीएम मोदी के चारों तरफ गोल—गोल घूमकर पारंपरिक अंदाज में लोकनृत्य किया तो पीएम भी झूम उठे और ताली बजाकर जवानों का उत्साह बढ़ाया।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार दीपावली का त्योहार जवानों के बीच रहकर मनाते हैं। इस बार वे बस्तर पहुंचे जिसे जवानों ने इस साल नक्सल मुक्त बनाया है। पीएम मोदी ने अमर जवान स्मारक पहुंचकर जवानों के साहस को नमन किया। साथ ही पिछली सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जंगलों से हथियार वाले नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों ने कई संगठनों पर कब्जा कर रखा है।
पहले नक्सवाद को लाइलाज माना गया था'
PM मोदी ने कहा कि, 2010 में हमारे सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए थे और तब नामदारों की आंखों से आंसू नहीं निकले थे। तब की सरकारों ने इस लाइलाज बीमारी बात कर छोड़ दिया गया था और इस बात को स्वीकार कर लिया गया था कि नक्सलवाद ऐसे ही चलता रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नक्सलवाद से लड़ने के लिए जिस राजनीतिक इच्छा शक्ति की कमी इस देश में थी उस कमी को साल 2014 में खत्म करने का काम किया गया। हमारे सुरक्षा बल और पुलिस के जवान विपरीत परिस्थितियों में भी डटे रहे यह उसी कर्तव्य परायण की जीत है जो आज बस्तर को मिली है।
पहली बार 1 साल में CRPF का 1 भी जवान शहीद नहीं हुआ'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने हमेशा नक्सलियों से ज्यादा संख्या में जवानों के मारे जाने की चर्चा की है। लेकिन 47 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब 1 साल में सीआरपीएफ के एक भी जवान को ड्यूटी के दरमियान जान नहीं गंवानी पड़ी है।
प्रधानमंत्री ने बस्तर में जवानों से कहा कि यह देश के दृढ़ इच्छा शक्ति का परिणाम है। साथ ही आपके शौर्य, साहस और संयम की जीत है. सफलता के लिए सही नियत और सही नीतियां आवश्यक हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हमने एक के बाद एक कड़े निर्णय लिए हैं। कई ऐसे कदम भी उठाए गए हैं जो आज तक लोगों की जानकारी में नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह की नीतियों से नक्सलवादियों की फंडिंग पर बहुत बड़ी चोट लगी। फेक करेंसी के नेक्सस को तबाह किया गया। उनकी आर्थिक कमर ही नहीं टूटी बल्कि उनकी पूरी सप्लाई ही बंद हो गई। इधर हथियारों की सप्लाई बंद हुई दूसरी तरफ नक्सलियों के मूवमेंट और रिक्रूटमेंट पर लगाम लगाया गया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में नक्सली हमले हो जाते थे लेकिन हमारे जवानों के हाथ बांधे रखते थे। हमारे सिक्योरिटी फोर्सज को रोका जाता था लेकिन हमारी सरकार ने सिक्योरिटी फोर्स को हर निर्णायक निर्णय लेने के लिए आजादी दी। हम बहुत बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। किसी मां की गोद सूनी ना हो, कोई परिवार अपाहिज ना हो, कोई बच्चा हथियार उठाकर हिंसा की राह पर न निकले। किसी युवा का भविष्य बर्बाद ना हो, इसलिए जब तक यह लक्ष्य पूरा नहीं होगा हम संकल्प के साथ लगातार लगे रहेंगे। कोई प्रचार-प्रसार नहीं, कोई दिखावा नहीं। हमने संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्णय लिया था।
दिमागी नक्सलियों का कब्जा अभी भी- पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज एक तरफ 50 करोड लोग भीषण गरीबी से बाहर आए हैं दूसरी ओर देश में नक्सली हिंसा का भी अंत हुआ है। आप बस्तर को ही ले लीजिए आज इसी बस्तर में ओलंपिक हो रहा है, बच्चे बंदूक नहीं भारत में हाथ आजमा रहे हैं। इन सफलताओं के बीच में एक बात का और ध्यान रखना है, नक्सली खत्म हुए हैं लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। जंगलों से हथियार वाले नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों ने कई संगठनों पर कब्जा कर रखा है।
ये आज भी देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ लोगों को उकसा रहे हैं। कई राजनीतिक दलों में इन दिमागी नक्सलियों ने अपनी घुसपैठ कर ली है। हमें इन्हें पहचाना है, उनकी तलाश करनी है और देश को सुरक्षित करना है।
पीएम मोदी के जवानों के साथ दीपावली मनाने के प्रमुख पड़ाव इस प्रकार रहे हैं:
2014: सियाचिन बेस कैंप, लद्दाख
2015: डोगराई वार मेमोरियल, पंजाब सीमा
2016: सुमदो, किन्नौर, हिमाचल प्रदेश
2017: गुरेज घाटी, जम्मू-कश्मीर
2018: हर्षिल, उत्तराखंड
2019: राजौरी, जम्मू-कश्मीर
2020: लोंगेवाला, राजस्थान
2021: नौशेरा, जम्मू-कश्मीर
2022: कारगिल, लद्दाख
2023: लेप्चा, हिमाचल प्रदेश
2024: कच्छ, गुजरात
इस बार बस्तर के करनपुर में जवानों के साथ दीपावली मनाकर प्रधानमंत्री ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया।





