संसद की प्रक्रिया के विरुद्ध हैं देश मे लोकतंत्र की हत्या,युवा नेता राहुल गांधी के संसद सदस्य को रद्द कर मनमानी कर रही केंद्र सरकार

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

संसद की प्रक्रिया के विरुद्ध हैं देश मे लोकतंत्र की हत्या,युवा नेता राहुल गांधी के संसद सदस्य को रद्द कर मनमानी कर रही केंद्र सरकार

 संसद की प्रक्रिया के विरुद्ध हैं देश मे लोकतंत्र की हत्या,युवा नेता राहुल गांधी के संसद सदस्य को रद्द कर मनमानी कर रही केंद्र सरकार 



विवेक तिवारी पत्थलगांव

जशपुर :- ब्लाक कांग्रेस कमेटी मनोरा टीम ने  गुरुवार को राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म करने को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के प्रेस कॉन्फ्रेंस  कार्यक्रम में हीरू राम निकुंज ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि  संसद की प्रक्रिया के विरुद्ध हैं देश मे लोकतंत्र की हत्या हुई हैं। राहुल गांधी को पूरा देश सुनता है सदन में सच्चाई उजागर करते हैं इसलिए बीजेपी की बौखलाहट साफ झलकती हैं। से हुई सजा के तुरंत बाद द्वेषपूर्ण तरीके से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर लोकतंत्र की हत्या की गई है जिसको लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को बताएगी। उन्होंने कहा कि जनता और देश के धन लूटने वालो के खिलाफ बोलने वालों की आवाज को दबाने के चलते राहुल गांधी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। कांग्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस प्रभारी हीरू निकुंज   ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करके बीजेपी ने षड्यंत्र पूर्वक प्रजातंत्र की हत्या की हैं तानाशाही करके सत्य बोलने वाले व्यक्ति को चुप किया जा रहा हैं। मल्लीकाअर्जुन खड़गे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के भाषण से अडानी घोटाले के महत्वपूर्ण अंश और राहलु गांधी के भाषण को संसद के रिकॉर्ड से हटा दिया गया आखिर क्यों इसका कोई जवाब नही है। बजट सत्र में चल रहे दूसरे भाग में भारत के इतिहास में पहली बार एक सत्तारूढ पार्टी भाजपा संसद को बाधित कर रही थी और इसे काम नही करने दे रही है ।यह अडानी को बचाने के लिए एक ध्यान भटकाने की साजिश है जबकि संयुक्त विपक्ष ईस पर कार्यवाही चाह रही है । यह संसद की प्रक्रिया के विरुद्ध हैं देश मे लोकतंत्र की हत्या हुई हैं। राहुल गांधी को पूरा देश सुनता है सदन में सच्चाई उजागर करते हैं इसलिए बीजेपी की बौखलाहट साफ झलकती हैं। राहुल गांधी के साथ हम सब जनहित मे संघर्ष करते रहेंगे, पूरी की पूरी बीजेपी केवल एक व्यक्ति से डरती हैं वो है राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करवाकर यह साबित कर दिया की बीजेपी ने इस देश मे लोकतंत्र, प्रजातंत्र को समाप्त कर दिया हैं। 

कार्यक्रम में विशेष रूप से अनिकेत बैरागी        रामदेव भगत, कुश राम भगत जनपद सदस्य   आफताब खान ,नवनीत राम  मुकेश यादव दिलीप भगत सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom