ब्रह्मकुमारी संस्था पत्थलगांव में ब्रह्माकुमारी बहनों का किया गया समर्पण सम्मान, चरण पखारकर, चुनरी ओढ़ाकर ब्रम्हाकुमारी बहनों को किया सम्मानित

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

ब्रह्मकुमारी संस्था पत्थलगांव में ब्रह्माकुमारी बहनों का किया गया समर्पण सम्मान, चरण पखारकर, चुनरी ओढ़ाकर ब्रम्हाकुमारी बहनों को किया सम्मानित

ब्रह्मकुमारी संस्था पत्थलगांव में ब्रह्माकुमारी बहनों का किया गया समर्पण सम्मान, चरण पखारकर, चुनरी ओढ़ाकर ब्रम्हाकुमारी बहनों को किया सम्मानित

 


विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव

पत्थलगांव। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था में आज ब्रह्माकुमारी बहनों का समर्पण कार्यक्रम का सम्मान समारोह आयोजित किया गया विगत दिनों पत्थलगांव ब्रह्माकुमारी संस्था की तीन बहने देव मती बहन ,लक्ष्मी बहन, शीतल बहन का माउंट आबू में ब्रह्मकुमारी मैं समर्पण किया गया था जिन बहनों का आज पत्थलगांव ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।

सम्मान समारो





ह में ब्रम्हाकुमारी से जुड़े बहने एवं भाइयों ने ब्रम्हाकुमारी बहनों का चुनरी औढा कर बहनों द्वारा चरण पखार कर स्वागत किया गया ब्रह्माकुमारी संस्था की नीलू बहन ने सभी आगंतुक भाई बहनों का स्वागत करते हुए संस्था की ओर से संस्था के कार्यक्रमों का संक्षिप्त में जानकारियां साझा की गई। ब्रह्माकुमारी तीनों बहनों के परिवार जनों द्वारा ब्रह्माकुमारी संस्था में अपने परिवार के एक सदस्य को विश्व कल्याण के लिए अर्पण कर दिया गया अर्पण करते हुए परिवार जनों ने यथा योग्य सहयोग राशि अपने परिवार के सदस्य को अर्पित की गई। ब्रम्हाकुमारी बहनों का विवाह शिव बाबा के साथ किया गया था। संस्था की नीलू बहन जो 1992 से ब्रह्माकुमारी संस्था में जुड़ कर अपनी सेवा भाव के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभा रही हैं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 1995 में इंदौर में दादी जानकी तत्कालीन मुख्य प्रशासकीका के सानिध्य में मैं किया गया था वही संस्था की सुकृता बहन का समर्पण माउंट आबू में किया गया था। आज के सम्मान समारोह में सभी भाई बहनों ने  सहयोग तीनों बहनों को समर्पित किया संस्था के मुन्नी बहन, विमला बहन, नीलोफर बहन, पुष्पा बहन, प्रतिमा बहन ,संतोषी बहन ,सुकृति बहन वही सेवा धारी भाई कृष्णा, पप्पू भाई ,ओम भाई ने भी अपना बढ़-चढ़कर योगदान दिया ।आज  सम्मान समारोह के पश्चात ब्रह्मा भोज का आयोजन किया गया जिसमें सभी भाई बहनों ने ब्रह्मा भोज ग्रहण किया।

सेवा भाव की मिसाल पेश करती ब्रम्हाकुमारी बहने 

सेवा भाव एवं समर्पण की मिसाल पेश करती ब्रम्हाकुमारी बहने जो अपना पूरा जीवन समर्पण एवं सेवा के लिए अर्पित कर देती हैं वही संस्था में विश्व कल्याण के लिए लगातार ही बहने अपना समर्पण कर रही हैं वहीं इस अवसर पर परिवार जनों का भी उत्साह देखते बनता है जहां परिवार जन अपने सदस्य को एक बेटी की तरह संस्था में विदाई करते हैं जिस तरह एक मां बाप अपनी बेटी को विदाई करते हैं उसी तरह ब्रम्हाकुमारी में समर्पित अपनी परिवार जन को परिवार के लोग विदाई करते हुए नजर आते हैं।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom