जिला इकाई के पदोन्नति प्राप्त 06 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत,

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जिला इकाई के पदोन्नति प्राप्त 06 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत,

 जिला इकाई के पदोन्नति प्राप्त 06 प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर उ.म.नि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया पदोन्नत,






                         पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा प्र.आर. से स.उ.नि. के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2023 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित प्रधान आरक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप *श्री अमरबेल मिंज, श्री रामनाथ राठिया, श्री राजनाथ प्रसाद, श्री हरिशंकर राम, श्री प्रताप नारायण सिंह सिदार, श्री निर्मल खलखो* को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से जिला इकाई में ही सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है। उक्त सभी का सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर आज दिनांक 22.08.2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर(भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर परमा द्वारा स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया। इस अवसर पर निरीक्षक रविशंकर तिवारी थाना प्रभारी जशपुर एवं अन्य कार्यालयीन स्टाॅफ मौजूद थे।  

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom