गांधी जयंती 2 अक्टूबर कल के दिन पत्थलगांव विधानसभा में निकलेगी कांग्रेस भरोसा यात्रा
विवेक तिवारी सीजीनमन न्यूज़ पत्थलगांव
पत्थलगांव :- कांग्रेस के पांच साल में किए गए सफल कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह के अगुवाई में कांग्रेस विधान सभा के सभी गांवों में भरोसा यात्रा शुरू करने जा रही है। भरोसा यात्रा गांधी जयंती के अवसर पर शुरू की होगी। यात्रा की शुरुवात सुखरापारा जोन के मुडेकेला ग्राम पंचायत से सुबह 9 बजे आरंभ होगी। इस यात्रा के रूट चार्ट जारी किया गया है। चार्ट के अनुसार 9 बजे मुडेकेला, 10 बजे जाम जुनवानी, 11.30 सुखरापारा,1 बजे फुलेता चौक, यहां भोजन के पश्चात 3 बजे खारढोढ़ी, 4 बजे खरकट्टा, 5 बजे तमता, 6 बजे चंदागढ़, 7 बजे बटुराबहार में कार्यक्रम सम्पन्न होगा। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि इस भरोसे यात्रा से कांग्रेस को ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूती प्रदान करेगी।