थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम हर्राडांड़ जखाटोली में विगत दिनों घटित अंधे कत्ल की गुत्थी को जिला पुलिस ने सुलझाया,

Breaking Posts

6/trending/recent

Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

Ads

Footer Copyright

थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम हर्राडांड़ जखाटोली में विगत दिनों घटित अंधे कत्ल की गुत्थी को जिला पुलिस ने सुलझाया,

थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम हर्राडांड़ जखाटोली में विगत दिनों घटित अंधे कत्ल की गुत्थी को जिला पुलिस ने सुलझाया,

अंधविश्वास में षड़यंत्रपूर्वक वृन्दा राम नागवंशी की हत्या करने वाले एक ही परिवार के महिला सहित कुल 03 आरोपी गिरफ्तार,

 आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया, डंडा, मोबाईल इत्यादि जप्त,

 थाना कुनकुरी में आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 120(बी) भा.द.वि. एवं छ.ग. टोनही प्रताड़ना अधि. 2012 की धारा 4, 5 का अपराध पंजीबद्ध।



                          घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16.11.2023 को थाना कुनकुरी को सूचना मिला कि हर्राडांड़ जखाटोली में *मृतक वृन्दा राम नागवंशी उम्र 64 साल* का शव सी.सी. रोड में पड़ा हुआ है, उसके सिर, चेहरा में गंभीर चोंट लगा है, खून बह रहा है। प्रथम दृष्टया में किसी हथियार से मृतक को मारपीट कर हत्या किया जाना पाया गया। मृतक के पुत्र संजय राम उम्र 32 साल की रिपोर्ट पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

                        प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (IPS) के निर्देशन में एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मंडावी के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया था, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मानीटरिंग की जा रही थी। विवेचना दौरान टीम को ज्ञात हुआ कि हर्राडांड़ का मनोज कुमार एवं उसका पुत्र किरनजीत मृतक से अंधविष्वास करने का शंका कर रंजिश रखते थे, संदेह के आधार पर उक्त पिता-पुत्र को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक वृन्दाराम उर्फ बैगा झाड़-फूंक ओझा का कार्य करता था, जब भी वह उनसे मिलता था तो उन्हें कुछ अनहोनी कर दूंगा कहा करता था। मनोज कुमार के परिवार के सदस्य अक्सर बीमार रहते थे, किरनजीत भी बहुत बीमार हुआ था। उन्हें शंका था कि वृन्दाराम उर्फ बैगा ने ही उसके परिवार को कुछ कर दिया है। इसलिये मनोज कुमार एवं उसका पुत्र किरनजीत योजना बनाये कि वे वृन्दाराम उर्फ बैगा को जान से मारकर खत्म कर देंगें और वे मौके की तलाश में थे। दिनांक 15.11.2023 को वृन्दाराम उर्फ बैगा रात में 09 बजे के बाद उनसे मिलने पर मौका देखकर मनोज कुमार अपने पास रखे डंडा से उसके गला, सिर में 03-04 बार वार किया, तब वह बेहोश होकर जमीन में गिर गया, फिर साथ में रही अपनी पत्नी फुलमेत के साथ दोनों सीधे अपने घर आकर पुत्र किरनजीत को बताये तो किरनजीत घर से टांगी लेकर गया और वृन्दा राम को जिंदा देखकर 3-4 बार टांगी के पासा से उसके सिर में वारकर हत्या कर दिया। आरोपियों के मेमोरंडम से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, टांगी एवं मोबाईल इत्यादि को जप्त किया गया है। प्रकरण में संलिप्त *आरोपीगण 1-मनोज कुमार उम्र 58 साल, 2-किरनजीत उम्र 20 साल एवं 3-फुलमेत बाई उम्र 55 साल सभी निवासी हर्राडांड़ जखाटोली* थाना कुनकुरी को दिनांक 21.11.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।   

                                 प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. मनोज कुमार साहू, प्र.आर. 343 मोहन बंजारे, म.प्र.आर. अलिका पैंकरा, आर. 521 प्रमोद रौतिया, आर. पूनम यादव, आर. अमित एक्का, आर. चंद्रषेखर बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Bottom