छत्तीसगढ़ पुलिस के DSP स्तर के 18 पुलिस अधिकारियों का ASP के पद में किया गया प्रमोशन, प्रमोशन होते ही दूसरे जिलों में हुवा ट्रांसफर

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ पुलिस के DSP स्तर के 18 पुलिस अधिकारियों का ASP के पद में किया गया प्रमोशन, प्रमोशन होते ही दूसरे जिलों में हुवा ट्रांसफर

छत्तीसगढ़ पुलिस के DSP स्तर के 18 पुलिस अधिकारियों का ASP के पद में किया गया प्रमोशन, प्रमोशन होते ही दूसरे जिलों में हुवा ट्रांसफर 






छत्तीसगढ़ पुलिस के DSP स्तर के 18 पुलिस अधिकारियों का ASP के पद में प्रमोशन हुआ है। इन अधिकारियों का प्रमोशन होते ही दूसरे जिलों में ट्रांसफर भी कर दिया गया  है। राज्य के गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया है।

 आदेश के अनुसार महासमुंद डीएसपी कृष्णा कुमार पटेल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य इन्वेस्टीगेशन एजेंसी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। विश्व दीपक त्रिपाठी को अनु. अधिकारी बस्तर से बलरामपुर रामानुगंज का एएसपी बनाया गया है।नवनीत कौर को एसडीओपी बालोद से मुंगेली एएसपी, सरगुजा डीएसपी अमित पटेल को आसूचना शाखा कैंप बस्तर का एएसपी बनाया गया है। उदयन बेहार को उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से एएसपी आसूचना शाखा, कांकेर कैम्प पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर की जिम्मेदारी दी गई है।इसी प्रकार वर्तमान बगीचा एसडीओपी निमिषा पाण्डेय को जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा प्रमोट कर बस्तर पदस्थ किया गया है। आदेश के मुताबिक सी एस पी उरला मणि शंकर चंद्रा, ए एस पी के पद पर प्रमोट होकर धमतरी जिला भेजे गए हैं। छसबल भिलाई के सहायक सेनानी प्रथम वाहिनी गंगा उपाध्याय को उप सेनानी 8वीं वाहिनी छसबल राजनांदगांव जिला भेजा गया है। अनु. अधिकारी बलौदाबाजार भाटापारा के एश्वर्य कुमार चंद्राकर को एएसपी आप्स नारायणपुर बनाया गया है। इन पदोन्नति के साथ ही पुलिस प्रशासन ने संबंधित जिलों और विभागों में नए सिरे से पदस्थापनाएँ की हैं। पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।





Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom