छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बदलाव का आदेश जारी, अमित कटारिया को मिली नई जिम्मेदारी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बदलाव का आदेश जारी, अमित कटारिया को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बदलाव का आदेश जारी, अमित कटारिया को मिली नई जिम्मेदारी




रायपुर। छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों के तबादले जारी हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति एक दिन पहले ही की गई थी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बदलाव का आदेश जारी हुआ है। इस बदलाव में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IAS अधिकारी अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। अब तक ये जिम्मेदारी मनोज कुमार पिंगुआ सम्भाल रहे थे। पिंगुआ अपर मुख्य सचिव भी हैं। वहीं, वित्त विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे IAS मुकेश बंसल को  वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ ही मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया। यह नियुक्ति अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जारी इस नई सूची से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom