छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला: उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अफसर हुवे इधर से उधर

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला: उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अफसर हुवे इधर से उधर

छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला: उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अफसर हुवे इधर से उधर




रायपुर। राज्य सरकार ने एक बार फिर से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय में पदस्थ उप सचिव और अवर सचिव स्तर के अधिकारियों के बीच स्थानांतरण किया है। इन्हें एक विभाग से दूसरे विभाग में भेजा गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, विमला नावरिया संयुक्त सचिव को पशुधन विकास और मछली पालन विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग भेजा गया है। सूर्यकिरण तिवारी उप सचिव को श्रम विभाग से योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में भेजा गया है। वहीं अभिषेक अग्रवाल को सामान्य प्रशासन विभाग से गृह विभाग में तब्दील कर दिया गया है।  शैलाभ साहू, उप सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है और शेष प्रभार यथावत ही रखे गये हैं। 

वहीं दीपक कुमार निकुंज अवर सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग में भेजा गया है। रूचि शर्मा, अवर सचिव को पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से वर्तमान कर्तव्यों के साथ गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शिल्ली थामस अवर सचिव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom