छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दी एक बड़ी घटना को अंजाम

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दी एक बड़ी घटना को अंजाम

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दी एक बड़ी घटना को अंजाम

LED ब्लास्ट में चालक समेत DRG के 8 जवान शहीद





छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। लंबे समय बाद माओवादी छत्तीसगढ़ में इस तरह की बड़ी वारदात को अंजाम दे सके हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में DRG के चालक समेत 9 जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने पिकअप वैन को निशाना बनाया है। नक्सलियों ने ऑपरेशन से लौट रहे जवानों पर हमला बोला है। मिली जानकारी के अनुसार कुटरु नाले में नक्सलियों ने बारुदी सुरंग बिछाया था। शहीद जवान उस ऑपरेशन को अंजाम देकर लौट रहे थे जिसमें 5 नक्सलियों को ढेर किया गया है। घटना स्थल लिए अतिरिक्त फोर्स रवाना किए जाने की खबर है। 

बता दें कि शनिवार रात 5 नक्सली मारे गए थे शनिवार देर रात अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ में एक DRG जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हुए थे। वहीं, जवानों ने एक महिला नक्सली समेत 5 माओवादियों को भी मार गिराया था। IG बस्तर रेंज सुंदरराज पी ने बताया कि बीजापुर से संयुक्त ऑपरेशन पार्टी ऑपरेशन कर वापस लौट रही थी। सोमवार को करीब सवा 2 बजे बीजापुर मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया। धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के कुछ पार्ट्स 30 फीट दूर एक पेड़ पर 25 फीट ऊंचाई पर मिले।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom