युवती को अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिलाने के बहाने UP लेजाकर 1 लाख में बेचा, अम्बिकापुर पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार
बेचने के बाद एक युवक से जबरन कराई शादी, मिली जान से मारने की धमकी, युवक ने पीड़िता से कई बार किया रेप
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मानव तस्करी का मामला सामने आया है। यहां की एक लड़की को उत्तर प्रदेश के कानपुर में 1 लाख रुपए में बेचा गया है। बताया जा रहा है कि बेचने के बाद एक युवक से जबरन उसकी शादी भी करा दी गई। जिसके बाद युवक ने पीड़िता से कई बार रेप भी किया। पीड़िता ने वहां से भागने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई है।
घर की परिस्थितियों से निकलने और अच्छे जीवन शैली जीने हर कोई अपने आप मे कुछ करना चाहते है। पर कभी कभी ऐसे मामले सामने आते है जो लोगों झकझोर कर रख देती है। ये उन युवतियों के लिये सन्देश है जो किसी की ऊपर भरोसा कर उनके साथ कही महानगर या अन्य स्थानों पर काम करने चले जाते है या कई दलाल नुमा तो उनके परिस्थितियों मजबूरी का फायदा उठाकर अपने साथ ले जाते है व किसी के घर बेच देते है। कई उनका मोबाइल छीन लेते है जिससे किसी से उनका सम्पर्क न हो और उनका शोषण किया जाता है। जब घरवाले या पुलिस तक मामला पहुंचता है तब तक उनका कई प्रकार से शोषण का होना पता चलता है।
जानकारी के मुताबिक जशपुर जिले की एक लड़की को उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 जून को 3 लोगों ने 1 लाख रुपए में बेच दिया। युवती को अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिलाने के बहाने से लेकर UP लेकर गए थे, लेकिन वहां लेकर जाकर अनजान शख्स से जबरन शादी करा दी। लड़की से मोबाइल छीनकर मारपीट भी की गई। अंबिकापुर की मणिपुर पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है।
दरअसल, 21 जून 2025 को लापता लड़की की बहन ने अंबिकापुर के मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय चचेरी बहन 6 महीने पहले काम की तलाश में अंबिकापुर आई थी। वह यहां रहकर एक होटल में काम कर रही थी।इसके कुछ दिन पहले ही उसने किराए पर एक कमरा भी लिया था। 19 जून को उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। उसे 1 लाख रुपए देकर उसकी बहन को ले जाने को कहा गया। इससे वह हड़बड़ा गई।
पीड़िता की बहन ने पुलिस को बताया कि फोन आने के बाद उसने अपनी चचेरी बहन से उसके कथित ससुर के नंबर से बात की। इस पर पीड़िता ने बताया कि अंबिकापुर के चठिरमा निवासी काबिल अंसारी उसकी पत्नी हीना और सास रामेश्वरी सोनवानी ने मुझे 40 हजार रुपए में बेच दिया है। सरगुजा पुलिस ने पीड़िता की बहन की शिकायत के बाद आरोपी काबिल अंसारी, उसकी पत्नी हीना और सास रामेश्वरी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। काबिल अंसारी ने बताया कि, उसकी पहचान भिंड मध्यप्रदेश निवासी सुरेंदर कुशवाहा से करीब 2 साल पहले हुई थी। सुरेंदर कुशवाहा शादी के लिए लड़की खोजने झारखंड के गढ़वा आया था। इसी दौरान सुरेंदर कुशवाहा से युवती को बेचने को लेकर डील तय हुई। सुरेंदर के कहने पर आरोपी अंसारी पीड़िता को लेकर उत्तरप्रदेश के औरया आया।
यहां उन्होंने युवती की शादी कराने को कहा, लेकिन युवती ने मना कर दिया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती की जबरन सुमित राठौर नाम के युवक से शादी करा दी। इसके बदले में सुरेंदर कुशवाहा ने 40 हजार रुपए दिए। बाकी 60 हजार 4 लोगों ने बांट लिए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद युवती को उत्तरप्रदेश से बरामद किया। पीड़िता ने बताया कि, उसकी शादी जबरदस्ती सुमित राठौर के साथ कराई गई। वो मेरे से कई बार रेप किया। भागने की कोशिश की तो सुमित राठौर और उसके पिता राकेश राठौर ने युवती से मारपीट की। मामले में मणिपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि, पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ धारा 137(2), 140(3), 142, 144(2), 64(2)(ड), 69 BNS के तहत कार्रवाई की गई है।
इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काबिल अंसारी (31) निवासी अंबिकापुर।
हीना (29) निवासी चठिरमा अंबिकापुर।
राजेश्वरी सोनवानी (51) निवासी टपरकेला, अंबिकापुर।
सुरेंदर कुशवाहा (26) निवासी भिंड, मध्यप्रदेश।
सकील खान (38) निवासी कानपुर, उत्तरप्रदेश।
सुमित राठौर (26) निवासी जालौन, उत्तरप्रदेश।
राकेश राठौर (52) निवासी जालौन, उत्तरप्रदेश।