महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अधीक्षक के रिक्त पदों पर निकली भर्ती
10 अक्टूबर से 8 नवंबर तक किए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी भरी खबर है। यहां के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत अधीक्षक (बाल देखरेख संस्था) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया। कुल 55 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई सभी जानकारियों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन 10 अक्टूबर से आठ नवंबर तक किए जा सकेंगे। आवेदन [www.psc.cg.gov.in] (http://www.psc.cg.gov.in) के माध्यम से करना होगा। परीक्षा की तिथि संभावित रूप से 18 जनवरी 2026 होगी। वहीं परीक्षा केंद्र संभवत: रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और जगदलपुर होंगे।
जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों का आवेदन केवल ऑनलाइन एवं निर्धारित तिथि तक ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार के मैनुअल व डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र आयोग द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा परीक्षा शुल्क व पोर्टल शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है। परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए किसी बैंक के ड्राफ्ट व चेक स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन में गलती होने पर क्या करें?
आवेदन शुल्क और पोर्टल शुल्क का भुगतान भी केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अगर आवेदन में कोई गलती हो जाती है, तो सशुल्क त्रुटि सुधार का मौका 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 14 नवंबर रात 11:59 बजे तक दिया जाएगा। इस त्रुटि सुधार के लिए ₹500 का शुल्क लिया जाएगा, और यह सुधार केवल एक बार ही किया जा सकेगा। अभ्यर्थी केवल लिंग, जन्मतिथि, श्रेणी, मूल निवासी और नि:शक्तजन/भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रविष्टियों में ही सुधार कर पाएंगे। इससे ज्यादा जानकारी के लिए आप CGPSC की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।


