छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू, आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं, शीतलहर का भी अलर्ट

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू, आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं, शीतलहर का भी अलर्ट

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू, आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं, शीतलहर का भी अलर्ट



छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। राज्य में पिछले दो दिनों से ठंड बढ़ी है। वहीं, सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अंबिकापुर राज्य का सबसे ठंडा जिला है। यहां रात का तापमान 6.9 डिग्री तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला, वहीं रात का पारा लगातार गिर रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट की सम्भावना है, जिसके बाद फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। उत्तर से आ रही ठंडी हवाएं रात और सुबह के तापमान को और गिराएंगी।

रायपुर में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। चढ़ते-उतरते तापमान के बीच हवा की औसत रफ्तार 2 किमी प्रतिघंटा रही।

शीतलहर का भी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, जशपुर और पेंड्रा इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए नगर निगम ने लोगों के लिए अलाव की व्यवस्था की है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। इसके अलावा प्रदेश में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर का अलर्ट सरगुजा संभाग के कुछ जिलों के लिए जारी किया गया है।

दुर्ग सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.2 डिग्री, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। माना एयरपोर्ट में दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का 10.6 डिग्री रहा। बिलासपुर, पेंड्रारोड, जगदलपुर और राजनांदगांव सहित किसी भी स्टेशन पर वर्षा नहीं हुई तथा आद्रता का स्तर सुबह–शाम क्रमशः 60–78 प्रतिशत और 38–58 प्रतिशत के बीच रहा।

उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर का असर

दिसंबर शुरू होते ही प्रदेश में हर साल की तरह इस बार भी शीतलहर का ट्रेंड लौट आया है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सरगुजा संभाग के कई क्षेत्रों में पारा 4 से 5 डिग्री तक गिर जाने की स्थिति बनती है, वहीं राजधानी के अंदरूनी इलाकों में तापमान 11-12 डिग्री, और आउटर क्षेत्रों में 8–9 डिग्री तक पहुंच जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक और गिरावट आने की संभावना है, यानी ठंड और तेज होगी। इसके बाद तापमान में फिलहाल किसी खास बदलाव के संकेत नहीं हैं।


Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom