गांजे के तस्करी में पुलिस के जवान भी करते थे मदद, 2 आरोपियों के साथ 2 आरक्षक को भेजा न्यायिक रिमांड पर
पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जशपुर कोतवाली पुलिस को दिनांक 28/02/26 को मुखबिर सुचना मिली कि रवि विश्वकर्मा नामक व्यक्ति विवकानंद कॉलोनी जशपुर में किराया में रहता है जो अपने घर में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली की टीम के द्वारा रेड की कार्रवाई किया गया,जहां एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा प्राप्त हुआ, रवि विश्वकर्मा से पूछने पर गांजा गोविंद उर्फ सुनील के द्वारा पैसा देने के एवज में अपने घर में रखना बताया। थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 74/26 धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट कायम कर प्रकरण में आरोपी रवि विश्वकर्मा और सुनील भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इन तस्करों ने खुलासा किया कि इनके साथ जशपुर जिले के तपकरा थाना में पदस्थ पुलिस के लोग भी इस धंधे में शामिल हैं। इसी आधार पर 2 आरक्षकों को भी गिरफ्तार किया गया। यह पुलिसकर्मी अक्सर गांजे की खेप लाने में मदद किया करते थे। आरोपी गोविंदा से पूछताछ में थाना तपकरा के आरक्षक क्रमांक 581 धीरेंद्र मधुकर पिता करताल सिंह उम्र 37 वर्ष तथा आरक्षक क्रमांक 392 अमित त्रिपाठी पिता स्वर्गीय राजदेव त्रिपाठी उम्र 35 वर्ष द्वारा गांजा तस्करी में मिलकर काम करना बताने पर आर 581 धीरेन्द्र मधुकर एवम आर. 392 अमित त्रिपाठी का गांजा तस्करी में संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




