नशे में धुत जिस दूल्हे की बारात लौटाकर पूरे प्रदेश में साहस और आत्मसम्मान की मिसाल बनीं मुस्कान एक बार फिर सुर्खियों में

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

नशे में धुत जिस दूल्हे की बारात लौटाकर पूरे प्रदेश में साहस और आत्मसम्मान की मिसाल बनीं मुस्कान एक बार फिर सुर्खियों में

नशे में धुत जिस दूल्हे की बारात लौटाकर पूरे प्रदेश में साहस और आत्मसम्मान की मिसाल बनीं मुस्कान एक बार फिर सुर्खियों में 

उसी युवक के साथ मंदिर में रचाई शादी, दोनों के बीच बातचीत के दौरान हुई गलतफहमियां दूर

SP विजय पांडेय ने मुस्कान की सराहना की थी और उसे परिवार परामर्श केंद्र में परामर्शदात्री सदस्य की जिम्मेदारी भी सौंपी थी




छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जैसे ही दूल्हा द्वार पूजा के लिए पहुंचा, दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। ग्राम कोसमंदा में 23 जून को पहुंची बारात खाली हाथ वापस लौट गई। दरअसल, दूल्हा शराब के नशे में था। वह लड़खड़ा रहा था, जिसके बाद वर-वधु पक्ष के बीच झगड़ा हो गया।

हाल ही में नशे में धुत दूल्हे की बारात लौटाकर पूरे प्रदेश में साहस और आत्मसम्मान की मिसाल बनीं मुस्कान प्रधान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार कहानी ने ऐसा मोड़ लिया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जिस संतराम को 23 जून को शराब के नशे में होने के कारण मुस्कान ने शादी से साफ इनकार कर बारात बैरंग लौटा दी थी, अब 16 दिन बाद उसी युवक के साथ मंदिर में शादी कर ली है। दोनों ने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बातचीत के दौरान गलतफहमियां दूर हुईं, जिसके बाद आपसी सहमति से उन्होंने शादी करने का फैसला लिया। 

बता दें कि 23 जून को मुस्कान ने शादी के मंडप में नशे में पहुंचे दूल्हे को देखकर विवाह से इनकार कर दिया था। मुस्कान का यह फैसला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था। मुस्कान ने कहा था कि जो व्यक्ति शादी के दिन खुद को नहीं संभाल सकता, वह मुझे क्या संभालेगा। उसके इस साहसिक फैसले की पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और कई सामाजिक संगठनों ने सराहना की थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मुस्कान को सम्मानित किया था और बाद में महिला परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर के रूप में नियुक्ति भी दी गई थी।

अब मुस्कान ने उसी दूल्हे के साथ सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने और सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने की कसमें खाई हैं। दूल्हे संत कुमार का कहना है कि मैं शराब नहीं पीता, शादी वाले दिन साजिश हुई थी। उनका आरोप है कि किसी ने कोल्ड डिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था। मुस्कान ने कहा कि अब सारी गलतफहमियां दूर हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र में अपनी ड्यूटी पर थी। दोपहर करीब 2 बजे वह केंद्र से निकली और घर जाने के बजाय सीधे संत कुमार के गांव खोखरा पहुंच गई। वहां मनका दाई मंदिर में संत कुमार और उनके रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों ने शादी की।

बताया जा रहा है कि संत कुमार के परिवार को इस शादी की पहले से ही जानकारी थी, जबकि मुस्कान के रिश्तेदारों के बाद में इसकी सूचना मिली। नवदंपती ने बताया कि 23 जून को शादी टूटने के बाद भी वे लगातार फोन पर संपर्क में थे।

CSP योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि मुस्कान परिवार परामर्श केंद्र गई थी। दोपहर बाद वह वहां से निकल गई, लेकिन घर नहीं पहुंची। शाम तक उसका मोबाइल बंद आने पर रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और साइबर टीम ने उनकी तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि मुस्कान खोखरा गांव में संत कुमार के घर पर है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। मुस्कान ने अपनी इच्छा से संत कुमार के साथ रहने और शादी करने की बात कही।

सीएसपी ने बताया कि मुस्कान और संत कुमार ने बताया कि शादी टूटने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। संत कुमार ने मुस्कान से माफी मांगी और आगे शराब नहीं पीने का वादा किया। इसके बाद दोनों ने खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली।

फिलहाल, अब शराब के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर पूरे प्रदेश में पहचान बनाने वाली मुस्कान अपने नए फैसले को लेकर फिर चर्चा में हैं। दोनों ने अपनी इच्छा से विवाह कर साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया है।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom