अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की युवक ने की आत्महत्या, पत्थलगांव के ढोढ़ीटिकरा मोहल्ले का मामला, पुलिस जांच में जुटी

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की युवक ने की आत्महत्या, पत्थलगांव के ढोढ़ीटिकरा मोहल्ले का मामला, पुलिस जांच में जुटी

अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की युवक ने की आत्महत्या, पत्थलगांव के ढोढ़ीटिकरा मोहल्ले का मामला, पुलिस जांच में जुटी


पत्थलगांव। पत्थलगांव थाना के ठीक पीछे ढोढ़ीटिकरा मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे एक 24-25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। परिजनों के द्वारा थाने में जानकारी देने के बाद पत्थलगांव पुलिस मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिसिया जांच के बाद ही आत्महत्या की असली वजह सामने आएगी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक निषाद, पिता स्व. रोहित कुमार निषाद, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ ढोढ़ी टिकरा में किराए के मकान में रहता था। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह मृतक के भाई ने घर की गली की ओर अभिषेक को गमछे से बने फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिजनों की मदद से उसे तत्काल नीचे उतारकर पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार वाशिंग मशीन सुधारने का कार्य करता है और मूल रूप से लैलूंगा क्षेत्र के खेराआमा का रहने वाला है। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। परिजन भी आत्महत्या के कारण से अनभिज्ञता जता रहे हैं। क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इसे घटना का कारण नहीं माना जा सकता। 

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom