दिनांक 22/08/2026 को टीईटी अनिवार्यता से राहत और वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर शिक्षक साझा मंच ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

दिनांक 22/08/2026 को टीईटी अनिवार्यता से राहत और वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर शिक्षक साझा मंच ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

दिनांक 22/08/2026 को टीईटी अनिवार्यता से राहत और वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर शिक्षक साझा मंच ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं सहायक शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक साझा मंच पत्थलगांव द्वारा मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत देने, सेवा सुरक्षा प्रदान करने पूर्व प्रचलित नियमानुसार वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति तथा सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ के शासकीय विद्यालयों में शिक्षक संवर्ग के अंतर्गत सहायक शिक्षक एवं शिक्षक लंबे समय से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनकी सेवा को ध्यान में रखते हुए वर्षों से कार्यरत शिक्षकों के हित में शासन स्तर पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना आवश्यक है। 29 अगस्त को जिला स्तरीय न्याय पद यात्रा आयोजित है इसके पश्चात भी शासन शिक्षकों के हित में कोई फेसला नहीं लेती है तो 9 सितंबर 2026 को छग के यशस्वी मुख्यमंत्री जी के निज निवास बगिया का घेराव होगा और वह आंदोलन अनिश्चितकालीन आंदोलन के रूप में अनवरत रूप से जारी रहेगी 

शिक्षक साझा मंच की प्रमुख मांगों में छत्तीसगढ़ में अन्य राज्यों की तर्ज पर सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करते हुए सेवा सुरक्षा प्रदान करना तथा वरिष्ठता के आधार पर पूर्व प्रचलित नियमों के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करना शामिल है।

इसके अलावा सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने, नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना करते हुए क्रमोन्नति, पेंशन सहित समस्त सेवा लाभ प्रदान करने की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से रखी गई है।

शिक्षक साझा मंच ने शासन से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है, ताकि वर्षों से शिक्षा विभाग में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को न्याय एवं सेवा सुरक्षा मिल सके।

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom