सितंबर का महीना छुट्टियों के लिये रहेगा काफी खाश, 4 सितंबर और 14 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश का किया एलान

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

सितंबर का महीना छुट्टियों के लिये रहेगा काफी खाश, 4 सितंबर और 14 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश का किया एलान

सितंबर का महीना छुट्टियों के लिये रहेगा काफी खाश, 4 सितंबर और 14 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश का किया एलान 

घोषित इन अवकाशों से विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत 



रायपुर। छत्तीसगढ़ में सितंबर का महीना छुट्टियों के लिये काफी खास रहने वाला है। इस महीने त्योहारों के साथ सितंबर की खुशियां दोगुनी होने वाली है। छत्तीसगढ़ सरकार ने सितंबर के लिए शासकीय अवकाश की घोषणा की है। सरकार ने 4 सितंबर और 14 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया है। इन दो दिनों में राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और शासकीय कार्यालय पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान शासकीय काम-काज नहीं होंगे। प्रमुख पर्व-त्योहारों के अवसर पर घोषित इन अवकाशों से विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

सितंबर महीने में पहला शासकीय अवकाश 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रहेगा। इस दिन सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही 5 सितंबर को शनिवार और 6 सितंबर को रविवार होने के कारण कर्मचारियों और विद्यार्थियों को लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल सकती है। ऐसे में छुट्टियों की पहले से जानकारी होने से लोग परिवार के साथ समय बिताने या अन्य जरूरी कामों की योजना बना सकते हैं।

वहीं 14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ में हरितालिका तीज का विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। इस दिन भी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में पूर्ण अवकाश रहेगा। इसके अलावा 15 सितंबर को नुआखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश का प्रावधान रखा गया है। हालांकि, स्थानीय अवकाश जिले के अनुसार लागू होता है। इसलिए संबंधित जिले में जारी आदेश के आधार पर ही इसकी पुष्टि की जानी चाहिए।

सितंबर में कई अन्य प्रमुख त्योहारों पर ऐच्छिक अवकाश का भी प्रावधान है। इनमें हरछठ, पोला, गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा जयंती, नवाखाई, ढोल ग्यारस और अनंत चतुर्दशी शामिल हैं। ऐच्छिक अवकाश संबंधित नियमों के अनुसार लिया जा सकता है।

4 सितंबर - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - शासकीय अवकाश

14 सितंबर - हरितालिका तीज - शासकीय अवकाश

15 सितंबर - नुआखाई - स्थानीय अवकाश

2 सितंबर - हरछठ - ऐच्छिक अवकाश

10 सितंबर - पोला - ऐच्छिक अवकाश

14 सितंबर - गणेश चतुर्थी - ऐच्छिक अवकाश

17 सितंबर - विश्वकर्मा जयंती - ऐच्छिक अवकाश

18 सितंबर - नवाखाई - ऐच्छिक अवकाश

22 सितंबर - ढोल ग्यारस - ऐच्छिक अवकाश

25 सितंबर - अनंत चतुर्दशी - ऐच्छिक अवकाश

Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom