जोश और उत्साह के साथ पत्थलगांव नगर में मनाया गया विजयादशमी का त्योहार

Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

जोश और उत्साह के साथ पत्थलगांव नगर में मनाया गया विजयादशमी का त्योहार

 जोश और उत्साह के साथ पत्थलगांव नगर में मनाया गया विजयादशमी का त्योहार 


पत्थलगांव। कल जोश और उत्साह के साथ नगर में विजयादशमी का त्योहार मनाया गया। विजयादशमी के मौके पर पत्थलगांव के मंडी प्रांगण में समिति के द्वारा लगभग 50 फीट रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग रावण दहन और उसके पहले होने वाली आतिशबाजी देखने के लिए पहुंचे थे। रावण दहन को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखा गया। बड़ी संख्या में बच्चे मैदान पहुंचे थे।



​रावण दहन से पूर्व  आसमानी आतिशबाजी का आयोजन किया गया। करीब आधे घंटे तक चले इस आतिशबाजी शो में तरह-तरह के रंग-बिरंगे पटाखों से पूरा आसमान जगमगा उठा। 

​इस भव्य आयोजन में सर्वप्रथम उपस्थित मुख्य अतिथियो ने अपने अपने उद्बोधन दिया। उसके बाद राम लक्ष्मण हनुमान के रूप में मौजूद बच्चों ने रावण का दहन किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी सहित दशहरा उत्सव समिति के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। 



Top Post Ad


 

Below Post Ad

Ads Bottom